फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
18एयूआरपी12 - अस्पताल में भर्ती आरोपी विजय सिंह। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सराफा हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी तेज सिंह कुशवाहा (48) की फफूंद रोड पर सराफा की दुकान है।
शनिवार शाम लगभग 6:30 वह बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने बेटे अभय के साथ घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार कर जेवर भरा बैग लूट लिया था।
गोली लगने से व्यापारी तेज सिंह की मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन व्यापारियों ने हंगामा किया था।
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले इटावा के गांव वराही टोली निवासी प्रदीप कुमार और मोहद्दीनपुर अजीतमल निवासी कल्लू सिंह को 15 फरवरी को देर रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली की हत्या का मुख्य आरोपी विजय सिंह अनंतराम टोल प्लाजा अजीतमल से कहीं जाने की फिराक में है।
स्वाट और फफूंद पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेवर और असलहा जुआ गांव जाने वाले मार्ग के पास एक खेत से बरामद कर लिए।
इस दौरान आरोपी ने दरोगा रामचंद्र गौतम की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर फफूंद और अजीतमल में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। यह अजीतमल कोतवाली अंतर्गत पुरवा चंदेल का निवासी है।
मुठभेड़ के दौरान फफूंद थाने में तैनात सिपाही अभिषेक भी घायल हो गया। इसके गर्दन और हाथ में चोट लगी है। सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने बताया कि अभी एक अज्ञात आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
525 ग्राम चांदी के जेवर, दो हार, दो कुंडल, एक मांग बेंदी, दो हेयर क्लिप।

18एयूआरपी13 - अस्पताल में भर्ती सिपाही अभिषेक।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें