फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फाल्ट होने से 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति गर्मी व उमस में उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी क्षेत्र में असेनी पॉवर हाउस से जुड़े नोगवां फीडर के अमरपुर गांव में बुधवार रात अचानक हुए फाल्ट के चलते 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति न मिलने से लोगों को गर्मी और मच्छरों के आतंक के कारण रात जागकर काटनी पड़ी। इससे उनमें आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग 10 बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू हुई थोड़ी ही देर बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इससे अमरपुर गांव से गुजरी एचटी लाइन में फाल्ट हो गया। बिजली जाने पर उपभोक्ता विद्युत कर्मियों को फोन करते रहे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी किसी ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। हालांकि इस बीच बिजली कर्मचारियों की टीम फाल्ट खोजने निकली। जिस पर गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे फाल्ट मिल सका।
फाल्ट दुरुस्त करने को बिजली कर्मचारियों ने काम शुरू किया। तब जाकर लगभग आधा घंटे में फाल्ट को ठीक करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस बीच लगभग 10 घंटे आपूर्ति न मिलने से लोगों के रोजमर्रा के बिजली संबंधी काम नहीं हो सके। वहीं भीषण गर्मी में कूलर-पंखा आदि न चलने से लोगों को खासी बैचेनी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह लोगों को पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न आने से लोगों के मोबाईल और इन्वर्टर भी धोखा दे गए। वहीं गुरुवार को भी दोपहर में लगभग डेढ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस संबंध में एसडीओ अनुराग पांडेय का कहना था कि अमरपुर गांव में आए फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रही है। जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें