फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 घंटे बाद चालू हुई छह गांवों की बिजली

विज्ञापन
बिजली के खंभे बदल कर तार जोड़ते कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र के भिखरा व चंदरपुर के बीच अराजकतत्वों ने शनिवार की रात तीन बिजली के खंभे तोड़ दिए थे। इससे कीरतपुर फीडर से जुड़े छह गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने खंभे बदलवाए। तब 37 घंटे बाद गांवों में बिजली आपूर्ति की जा सकी।
विज्ञापन

रूपपुर-कटरा बिजली घर से कीरतपुर फीडर को आपूर्ति की जाती है। इसी फीडर से बिधूना क्षेत्र के कई गांव जुड़े हैं। शनिवार रात अराजकतत्वों ने भिखरा व चंदरपुर के बीच खेतों से होकर गुजरी लाइन के तीन खंभे तोड़ दिए। इससे कीरतपुर फीडर से जुड़े भिखरा, सरैया, बिकूपुर, रावतपुर, हथनापुर, रामपुर-बामपुर गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार रात 11 बजे से गुल हुई बिजली के कारण लोग गर्मी में परेशान रहे।
जेई व एसडीओ ने रविवार सुबह खंभे लगवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए, पर खंभे नहीं बदले गए। सोमवार को मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने आननफानन तीनों खंभे बदलवाकर दोपहर 12 बजे लाइन चालू कराई। रूपपुर कटरा के जेई विमल सिंह ने बताया कि नए खंभे लगाकर विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई। खंभे तोड़ने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अराजकतत्वों के बारे में जानकारी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें