फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 24 घंटे से बिजली ठप, 100 गांव अंधेरे में

Sun, 27 Jul 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश में कई खंभे व तार टूटकर गिर गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से पुर्वा सुजान फीडर की बिजली ठप हो गई। इससे जुड़े 100 गांवों की 24 घंटे बाद भी नहीं आई।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार की शाम आंधी और तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए और तार टूट कर गिर गए । इससे विद्युत उपखंड पूर्वा सुजान की सप्लाई ठप हो गई। इससे इस फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों में लोगों को दिक्कत हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के कार्यालय में बार-बार फोन करने के बाद भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। विभागीय अधिकारी केवल जल्द बहाली का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई अरुण कुमार का कहना है कि तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित हुई है। टीम लगी हुई है और जल्द मरम्मत कर बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें