फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नीट की तैयारी करने वालेे छात्र ने हॉस्टल के रसोइए से 14.2 लाख ठगे

Sun, 27 Jul 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नीट की तैयारी कर रहे राजस्थान के छात्र मुनीम ने अपने हॉस्टल में खाना बनाने वाले युवक छोटू से साइबर ठगी कर ली। उसके खाते से 14.20 लाख रुपये पार कर दिए। समझौते के लिए युवक के गांव आए छात्र को पुलिस गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने सिम चोरी करने के बाद यूपीआई एकाउंट बनाया था। चार लाख उसने कई खाते में ट्रांसफर किए। जबकि नौ लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा खेला था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी अभिजीत आर शंकर ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि फफूंद के गांव शेरपुर का मजरा बरौआ निवासी छोटू पुत्र अमर सिंह ने 15 जुलाई को साइबर थाने में शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। कुछ दिन पहले बेटी की शादी के लिए पैतृक जमीन बेच कर करीब 15 लाख रुपये जमा किए थे। वह राजस्थान के सीकर शहर में बालाजी छात्रावास में खाना बनाता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि सीकर से 14 जुलाई को वह अपने गांव पहुंचा। रुपये की जरूरत पर वह बैंक शाखा गया। वहां पता चला कि खाते से 14.20 लाख रुपये निकाले गए हैं। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, मुख्य आरक्षी अनुराग सहित टीम ने मामले की जांच की।
मामले में पता चला कि आरोपी छात्र ने उसके खाते से अलग-अलग पांच खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद में युवक के खाते से नौ लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा खेल डाला।
जांच के दौरान बालाजी छात्रावास में नीट की तैयारी कर रहे राजस्थान जनपद के करौली थाना सपोटरा के गांव गोठरा निवासी मुनीम प्रजापति का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार जब आरोपी छात्र को पुलिस जांच की जानकारी हुई। कार्रवाई के डर से वह युवक से समझौते के लिए उसके गांव पहुंच गया। वहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

90 हजार रुपये खाते में होल्ड कराए
थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी छात्र मुनीम ने बताया कि छोटू के खाते में लाखों रुपये होने की जानकारी हुई। उसने पहले छोटू का सिम पार किया। इसके बाद अपने मोबाइल में यूपीआईडी बना ली। बाद में खातों में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। नौ लाख रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया। पुलिस ने उसके पास से 42 हजार रुपये व एक आईफोन बरामद किया है। जबकि 90 हजार रुपये खाते में होल्ड कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें