फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नगर पालिका के बकायेदारों में टॉप पर बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पांच हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने वाला बिजली विभाग नगर पालिका के बकायेदारों की सूची में पहले नंबर पर है। लगभग सभी सरकारी विभाग पालिका के बकायेदारों की सूची में शामिल हैं। इन्होंने एक दो नहीं लगभग 10 से 17 साल तक पालिका को विभिन्न करों का भुगतान नहीं किया है।इसे लेकर पालिका की ओर से सभी विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नगर में मौजूद सभी भवनों से गृह कर, जल कर व जल मूल्य की वसूली करता है। पालिका क्षेत्र में लगभग 18 हजार भवन हैं। कर के रूप में पालिका के राजस्व में होने वाली बढ़ोतरी से नगर में विकास कार्य कराए जाते हैं। 18 हजार भवनों में 2500 भवन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने लगभग पांच साल से इन करों का भुगतान नहीं किया। इन पर 79.90 लाख रुपये बकाया है।
भवन स्वामी तो भुगतान करने में पीछे हैं ही, साथ ही सरकारी विभाग भी बकाया न जमा करने में आगे हैं। बिजली विभाग की ओर से पिछले 10 सालों से नगर पालिका को गृह कर, जल कर व जल मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। अब तक बिजली विभाग पर पालिका का सर्वाधिक सात लाख 90 हजार 844 रुपया कर बकाया है। वहीं दूसरे नंबर पर दूरभाष केंद्र है। इस भवन पर छह लाख रुपये से अधिक का कर बकाया है। बकायेदारों की सूची में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का आवास भी शामिल है। इनपर भी नगर पालिका का लाखों रुपये कर का बकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सरकारी भवन भी बकायेदारों की लिस्ट में शामिल हैं। इनपर लाखों रुपये बकाया। सभी विभागों को नोटिस जारी किया गया है।
- राम आसरे कमले, नगर पालिका परिषद ईओ
-
इनसेट-
बकायेदार व बकाया धनराशि-
सरकारी भवन बकाया धनराशि

राज्य विद्युत परिषद - 790844

दूरभाष केंद्र - 618230

कार्यालय विकास खंड औरैया - 457515

विकास खंड कृषि प्रसार कार्यालय - 502215

50 शैया युक्त जिला अस्पताल - 386400

तहसील सदर - 221523

विकास खंड औरैया जिलाधिकारी आवास - 200085

विकास खंड पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय - 133395



विकास खंड प्रांतीय लोक खंड लोक निर्माण - 35250

विकास खंड जिला कृषि कार्यालय - 57300

विकास खंड सीजेएम - 161745

आवास विकास कार्यालय पर - 18000

विकास खंड मुख्य विकास अधिकारी - 247455



विकास खंड परियोजना निदेशक - 23315

विकास खंड परियोजना निदेशक - 23315
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें