फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम पर हमला, बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बूढ़ादाना में बिजली चेकिंग करने गई टीम ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने हाथापाई कर बंधक बना लिया। बिजली चोरी के वीडियो मोबाइल से डिलीट करने पर ही टीम को लौटने दिया। दूसरी ओर, गांव वालों ने बिजली विभाग के अभियंताओं के खिलाफ अभद्रता, जबरन घर में घुस आने, वीडियो बनाने के आरोप लगाए। अधिकारियों व ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग एक बजे विद्युत वितरण खंड औरैया के उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव, अवर अभियंता ककोर सुभाष चंद्र, टेक्नीशियन अंकुल कुमार, दीपक राम समेत विभाग की टीम गांव बूढ़ादाना में चेकिंग अभियान चला रही थी। अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीण बिजली चेकिंग करने पर आपत्ति जताते हुए मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर धक्का-मुक्की करते हुए टीम को बंधक बना लिया।
टीम की कार पर डंडे मारकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। आखिरकार टीम को कुछ बिजली चोरी के वीडियो डिलीट करने पड़े। टीम ने चेकिंग अभियान के एक नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, चेकिंग टीम को बंधक बनाने का आरोप लगाकर दिबियापुर थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें