फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान आज

विज्ञापन
फोटो 08 एयूआरपी 20 - निर्वाचन कार्यालय के बाहर तैनात फोर्स। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय इटावा-फर्रुखाबाद के चुनाव के लिए 1194 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शनिवार को करेंगे। जिले के सात मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार दोपहर पोलिंग पार्टियां भी रवाना की गई।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय इटावा-फर्रुखाबाद के सदस्य समाजवादी पार्टी के कमलेश पाठक कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। शनिवार को होने वाले चुनाव में स्थानीय निकाय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी हैं तो समाजवादी पार्टी के हरीश कुमार शामिल हैं। जबकि निर्दलीय के रूप नरेंद्र सिंह मैदान में हैं। जिले के सभी सात ब्लाक मुख्यालयों एरवाकटरा, बिधूना, अछल्दा, सहार, फफूंद, अजीतमल और औरैया को मतदान केंद्र बनाया गया है।
जब नगर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए नगर पलिका परिषद में मतदान करेंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिएं हैं कि कहीं भी कोई गड़बड़ी दिखे तो सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद, विधायक, प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ब्लाक प्रमुख व बीडीसी, नगर निकाय अध्यक्ष व सभासद मतदान करेंगे
पोलिंग पार्टी 7
पोलिंग बूथ 7
मतदाता 1194
जोनल मजिस्ट्रेट 4
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 7
माइक्रो ऑब्र्जवर 7
मतदाताओं की संख्या
पोलिंग बूथ मतदाता
एरवाकटरा 111
बिधूना 169
सहार 151
फफूंद 197
अजीतमल 170
औरैया 239
अछल्दा 154
तीनों विधानसभा के विधायक 03
---------
कुल 1194
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें