फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वृद्धा की मौत, बेटा हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर में शनिवार को एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में बेटे से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी श्रीमती (75) पत्नी राम आसरे के शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सूचना पर रिश्तेदार व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उनकी शरीर से निकल रहे खून को देख एक रिश्तेदार ने पुलिस को संदिग्ध मौत होने की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बेटे से विवाद की बात सामने आने के बाद उसे पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें