फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। क्षेत्र के राऊपुर गांव में रविवार सुबह 60 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में उन्हीं के खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव राऊपुर निवासी किशन स्वरूप (60) शनिवार देर शाम खेत की ओर शौच के लिए निकले थे। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव खेत में देखा और परिजन को सूचना दी। किशन की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि इकलौते बेटे गजेंद्र सिंह (26) का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करते हुए परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें