फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 09 Feb 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बिझाईं और दिबियापुर के बीच डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जेब में मिले बिजली के बिल से मृतक की शिनाख्त सहायल के गांव नराही निवासी बुजुर्ग के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई । उसकी जेब से एक बिजली के बिल की पर्ची निकली। जिसमें उसका नाम सोने लाल पुत्र काली चरन निवासी कस्बा सहायल लिखा था। थाना सहायल को सूचना कर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि देर शाम सहायल क्षेत्र के गांव नराही गांव निवासी रमाकांत ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई सोनेलाल (65) के रूप में कर ली। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि सोनेलाल रेल ट्रेक पर कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें