फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Fri, 09 Feb 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहन गंभीर घायल है।
विज्ञापन

हरवंशपुर गांव निवासी आकाश पाल (25) की 27 जनवरी को शादी कन्नौज के हसेरन निवासी सरिता से हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। शुक्रवार को आकाश अपनी इकलौती बड़ी बहन दीपिका को दोपहर में बाइक से कन्नौज स्थित उसकी ससुराल छोड़ने को निकला। तिर्वा क्षेत्र के बलनपुर-लुलुइया के बीच पहुंची ही थी। कि तभी अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल दीपिका को रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर होने के चलते कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आकाश की पत्नी सरिता पाल के हाथों की मेहंदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था और सुहाग की मौत की खबर ने वह बेहोश हो गई। इकलौते बेटे आकाश की मौत की खबर सुन पिता लालाराम पाल बेसुध हो गए। परिजनों के साथ आनन-फानन परिवार मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें