फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना में सपा के राजेश का चुना जाना तय

Sat, 06 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव के क्रम में शनिवार को बिधूना में दो प्रत्याशियों में से एक पिंकी के नाम वापस लिए जाने से सपा के उम्मीदवार राजेश दिवाकर का चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन



वहीं भाग्य नगर ब्लाक में दावेदार मीरा देवी ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद यहां चार उम्मीदवारों के लिए मतदान होगा। इस तरह से अन्य किसी ब्लाक में किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया।

 
इस तरह से जिले के तीन ब्लाकों औरैया, भाग्य नगर तथा अछल्दा में ब्लाक प्रमुख के लिए रविवार सात फरवरी को मतदान होगा। मतदान के मद्देनजर दावेदार बीडीसी सदस्यों की लामबंदी में जुट गए हैं। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रेक्षक समेत जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन



इधर दावेदारों के नाम वापसी के दिन नामांकन स्थल सन्नाटे में डूबे रहे, यहां निर्वाचन अधिकारी नाम वापसी के लिए दावेदारों का इंतजार करते देखे गए।


 
ब्लाक प्रमुख पद के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को दावेदारों के नाम वापसी का दिन निर्धारित था। सदर ब्लाक मुख्यालय पर स्थापित नामांकन कक्ष में निर्धारित समय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला व जोनल मजिस्ट्रेट डा. बनारसी यादव अपनी ड्यूटी पर नजर आए।

 
भाग्य नगर ब्लाक में जरूर कुछ देर के लिए उस समय अफरातफरी देखी गई, जब शुक्रवार को पर्चा दाखिल करने के बाद दावेदार मीरा देवी शनिवार को अपना नाम वापस लेने पहुंची।


बिधूना ब्लाक मुख्यालय पर जरूरी गहमागहमी देखी गई, यहां सपा के अधिकृत प्रत्याशी राजेश दिवाकर के प्रतिपक्ष में पर्चा दाखिल करने वाली पिंकी देवी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं आती-जाती रही। अंत में दावेदार पिंकी देवी ने पर्चा वापस लेकर अटकलों पर विराम लगाया। वहीं सपा प्रत्याशी के निर्विरोध जीत का मार्ग भी प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें