फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...सर झुकाने की लेकिन अदा एक है

Fri, 05 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे पूजा करो या नमाज पढ़ो, सर झुकाने की लेकिन अदा एक है। धार्मिक सौहार्द से भरे कव्वाल आरिफ ने अपने इस कलाम से खुदा को सजदा किया। इसके अलावा उन्होंने पढ़ा ‘मेरे अल्लाह, यह आरजू है मेरी, काश पूरा दिल का अरमान हो..., आदमी, आदमी से मोहब्बत करे, चाहे वो हिंदू हो या मुसलमां’। मौका था औरैया महोत्सव सीजन टू में आयोजित जवाबी कव्वाली कार्यक्रम का। इसमें कई जिलों से आए नामी-गिरामी कव्वालों ने कव्वाली पेश कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


एनएचएआई की ओर से जवाबी कव्वाली कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीएम अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में कव्वाली की पहली प्रस्तुति मुजफ्फरनगर जिले से आए मशहूर कव्वाल मो. आरिफ खां ने अल्लाह बोलो, चाहे ईश्वर, नजारा सब एक है... कव्वाली के माध्यम से कौमी एकता की मिसाल पेश की। उन्होंने ऐ मेरे मालिक, ऐ मेरे मौला, ऐ मेरे ईश्वर...कलाम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में कानपुर की नामचीन कव्वाली गायक टीना परवीन ने बीते दिन की याद दिलाकर चला गया, मौसम दिल में आग लगाकर चला गया... कव्वाली गाकर मंच को ऊंचाईयों पर पहुंचाया। उन्होंने गद्दर अमिया तेरी जवानी आयटम बम है तेरी जवानी... कव्वाली पेश कर युवा दिलों में दस्तक दी। टीना परवीन ने दिल में दिया वफा जलाकर चला गया, आय तो चाहतों का खलाना लुटा गया... तथा अब उसके लौट आने की उम्मीद क्या करें... कव्वाली पेश पर पूरा पंडाल उनके शायराना अंदाज से झूम उठा। इस मौके पर महोत्सव सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, कानूनगो देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें