फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करने पहुंचे समाजसेवी

विज्ञापन
मदद के दौरान मौजूद समिति के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गरीब परिवार की बेटी के हाथ पीले करने में आ रही समस्याओं को समाजसेवियों ने सहयोग कर दूर किया। मदद पाकर बेटी के परिजनों में खुशी देखने को मिली। इधर संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद की जाती है और आगे भी की जाती रहेगी।
विज्ञापन

एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी अक्षम रंजीत सिंह गौर संविदा पर रोडवेज बस चालक थे। एक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आने से वह शारीरिक रूप से अक्षम हो गए थे। ठीक कमाई का साधन न होने से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। उनकी चार पुत्रियां हैं। दूसरी पुत्री रागिनी का विवाह रामजी सिंह निवासी ग्राम टिकनापुर के साथ 25 फरवरी को होना है।
रंजीत सिंह को बेटी का विवाह करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने विचित्र पहल संगठन के सदस्यों से मदद की गुहार लगाई। जिसके चलते बुधवार को शाम चार बजे संगठन के सदस्यों ने उनके घर जाकर डिनर सेट, रसोई के बर्तन, कपड़ा, साड़ी, कंबल, ऊनी शाल, घड़ी व घर गृहस्थी की तमाम सामग्री के साथ आर्थिक मदद कर सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

संगठन द्वारा मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरे खिल उठे। संगठन के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने में समिति के सदस्यों को ह्रदय से प्रसन्नता की अनुभूति होती है। इस मौके पर भीमसेन सक्सेना, राकेश गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, चंद्रसेन सक्सेना, सभासद पंकज मिश्रा, आनंद गुप्ता (डाबर), कपिल गुप्ता, सपा नेता अमित यादव, डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट, आदित्य पोरवाल, सभासद राजवीर यादव, रामचंद्र सोनी, अनुराग गुप्ता, मीरा गुप्ता, सुनीता गहोई, मधु शर्मा, लक्ष्मी विश्नोई, बबिता गुप्ता रिंकी शुक्ला, सीमा गुप्ता, रानू पोरवाल, सौरभ कुमार, अभिषेक गोयल, शैल कुमारी तिवारी, राजेश सक्सेना, डीएन वाजपेयी, आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें