फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठवीं पास उद्योग लगाकर बनेंगे आत्मनिर्भर, बांटेंगे रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आप उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर सके हैं। आठवीं तक की ही पढ़ाई कर सके हैं। उम्र 21 साल की हो चुकी है। अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। अपना रोजगार शुरू कर दूसरों को भी रोजगार देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना आपके सपनों को साकार करेगी। जल्द ही इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन



सीएम आदित्यनाथ ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान जिस युवा उद्यमी विकास योजना का ऐलान किया था, उसको अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है। मकसद युवाओं को एमएसएमई सेक्टर से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। एमएसएमई विभाग की सचिव प्रांजल यादव की ओर से सभी जिलों के डीएम को इससे जुड़ी चिट्ठी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि अपने जिले के युवाओं को इस योजना से जोड़कर एमएसएमई के तहत उद्योग की स्थापना कराने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का मौका उपलब्ध करवाएं। इससे न सिर्फ इच्छुक युवा अपना रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़े होंगे, बल्कि अपने काम को आगे बढ़ाने लिए दूसरों को भी साथ जोड़कर उन्हें भी रोजगार से जोड़कर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट-

सरकार अदा करेगी ब्याज
मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को अपना उद्योग शुरू करने के लिए बैंक से पांच लाख रुपये तक की मदद दिलाई जाएगी। उसकी अदायगी चार साल में किस्त के रूप में करनी होगी। इस कर्ज पर लगने वाले ब्याज की रकम को सरकार हर महीने अदा करेगी। चार साल में कर्ज अदा न करने पर आवेदक को ही बाकी रकम का ब्याज अदा करना होगा। बड़ा उद्योग लगाने के लिए पांच लाख रुपये से ऊपर की रकम का ब्याज भी आवेदक को ही करना होगा।

इनसेट-
एप लांच के बाद मांगे जाएंगे आवेदन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संचालन के लिए शासन स्तर से अलग से एक एप बनाया जा रहा है। जल्द ही उसे लांच किया जाएगा। उसके बाद ही इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

इनसेट-
जो उद्योग लगाना हो, उसकी ट्रेनिंग जरूरी
आवेदक को उद्योग शुरू करने से पहले उसकी जरूरी ट्रेनिंग लेनी होगी। इसके लिए सरकार की ओर संचालित प्रशिक्षण योजनाओं में से किसी एक में प्रशिक्षित होना होगा। या फिर मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधित कोर्स/डिप्लोमा/डिग्री हासिल हो। आवेदक पीएम स्वनिधि योजना के अलावा किसी अन्य सरकारी योजना से ऋण या पूंजी सहायता का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।

वर्जन
स्वरोजगार स्थापित करने के लिए इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। आवेदन की निगरानी ऑनलाइन होगी। बैंक इसे टरका नहीं सकेंगे। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


दुर्गेश कुमार, उपायुक्त उद्योग, औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें