बिधूना (औरैया)। जय गोपाल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल के मेधावी छात्र दीपक, दृष्टि पांडेय, रचित गुप्ता, शिवानी पाल व रविंद्र सिंह को प्रतीक चिंह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद उपजिलाधिकारी राशिद अली, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अनिल कुमार शुक्ला के अलावा अशोक चौहान व आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।