फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा के चालक ने जज की कार में मारी टक्कर, चालक घायल

Wed, 23 Apr 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर की दिबियापुर रोड किनारे खड़ी जज की कार में मालवाहक के तौर पर प्रयोग हो रहे ई-रिक्शा के चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार का चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा आरोपी चालक को पकड़ने के साथ ई-रिक्शा सीज कर दिया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय का व्यक्तिगत वाहन चालक आकेश निषाद सोमवार दोपहर शहर के एलजी गार्डन के पास कार खड़ी कर एक आवास में बैठा था। इसी दौरान वहां से एक ई-रिक्शा बांस-बल्ली लेकर गुजर रहा था।
इसपर चालक ने उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद भी चालक ने ई-रिक्शा नहीं रोका और जज की कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक आकेश घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि ई-रिक्शा सीज किया गया है। आरोपी चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें