फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाने के गांव पाता में सोमवार रात को एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात खेत से लौटे पिता दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी के मकान से घर में दाखिल हुए। वहां उन्हें कमरे में बेटी का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है। पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पाता निवासी नंदराम की पत्नी शरबती सोमवार सुबह बेटे शिवम और आलोक के साथ दिबियापुर में निमंत्रण में गई थीं। शाम को नंदराम बेटी किरन (16) को घर पर अकेला छोड़कर खेतों पर गए थे।
देर रात को घर लौटने पर उसने गेट खटखटाया। काफी देर तक बेटी के जवाब न देने पर वह पड़ोसी के मकान से होते हुए घर में घुसा। कमरे में पहुंचने पर उसे बेटी का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस पर वह चीखने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार घटना स्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे में एक एंड्रॉयड फोन भी पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि नंदराम की दो शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी छोटी बिट्टी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उसके पांच बच्चे थे जो अब नंदराम से अलग रहते हैं। किरन उसकी दूसरी पत्नी शरबती की पुत्री थी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मोबाइल की जांच करवाई जा रही है। परिजन जान देने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें