बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बेला मार्ग पर गांव कीरतपुर के पास ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से भाग गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रादौपुर निवासी आशीष कुमार (30) अपनी मौसी ज्ञानवती (50) और मौसा कनौजीलाल (53) निवासी गांव पुरवा मके दिबियापुर रोड पर ऑटो में बैठाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेला रोड पर गांव कीरतपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से बिधूना सीएचसी भेजा। वहां उपचार के बाद हालत में सुधार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।