घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी तीन दोस्त रविवार को बाइक से नहर में नहाने के लिए कन्नौज जिले के खड़िनी जा रहे थे। सौरिख-एरवाकटरा मार्ग पर तरहीन मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
किशनपुर निवासी सुमित (25) पुत्र सूरजपाल अपने दोस्त सुरजीत (24) व विकास (24) के साथ रविवार को कन्नौज जिले के खड़िनी स्थित नहर नहाने के लिए बाइक से निकले थे। सौरिख-एरवाकटरा मार्ग पर कन्नौज क्षेत्र के तरहीन मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुमित की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरजीत व कलक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची कन्नौज पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दुर्घटना कर भाग रहे डंपर का कन्नौज पुलिस ने पीछा किया और ऐरवाकटरा चौराहे पर क्लीनर मुनीश निवासी श्याम बिहारी सुल्तानपुर जिला मैनपुरी को पकड़ लिया जबकि चालक राजू यादव भागे निकला। सुमित की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सौरिख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुमित की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA