फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Sat, 28 Mar 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला । बिधूना रोड पर बृहस्पतिवार की रात गांव सिरयावा स्थित मोड़ के पास डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। हादसा सिरयावा मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन

बिधूना के मोहल्ला नई बस्ती किसनी रोड निवासी शिवम गुप्ता (24) बेला क्षेत्र में काम से आया था। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे बिधूना रोड स्थित गांव सिरयावा मोड़ के पास डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी गई।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि डंपर का सुराग लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें