फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिहारीपुर उपकेंद्र में फॉल्ट होने से आठ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 10 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। गर्मी बढ़ते ही बिजली की सप्लाई पर असर पड़ने लगा है। फॉल्ट की शिकायतें बढ़ी हैं। असेनी पावर सब स्टेशन से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र में फॉल्ट हो गया। इससे आठ घंटे तक इलाके की बिजली सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे गई बिजली शाम चार बजे बहाल हो सकी। इस दौरान लोग परेशान रहे। गर्मी आने के पहले बिजली विभाग व्यवस्था में सुधार का दावा करता रहा। कहीं उपकेंद्र में नए ट्रांसफार्मर लगवाए गए तो कहीं तार बदले गए, लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही कहीं फीडर जल रहा तो कहीं ट्रांसफार्मर दगा दे रहा है।
बुधवार सुबह असेनी पावर से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र में फॉल्ट होने से सुबह नौ बजे से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस संबंध में जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि उपकेंद्र में आई तकनीकी कमी को दुरुस्त किया जा रहा है। जहां से इस तरह की शिकायत मिलती है, समय रहते समस्या का समाधान करवाया जाता है।
विज्ञापन



इन गांवों के लोग हुए परेशान
फॉल्ट होने से कंचौसी, रोशनपुर, बिनपुरापुर, जमौली, कंचौसी गांव, शाहपुर, चंद्रपुर, चमरोआ, घसापुरवा, सहित पूरे उपकेंद्र की सप्लाई ठप रही। असेनी पावर से जुड़े नोगवा फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे के बाद ठप हो गई, जिससे लोगों को पूरे दिन गर्मी में परेशान होना पड़ा। शाम चार बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें