औरैया के दिबियापुर में शनिवार छह नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आ रहे हैं। वैसे मुख्यमंत्री ककोर स्थित तिरंगा मैदान से ही शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। लेकिन, अधिकारियों को आशंका है कि वह सेहुद के बरमुपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके चलते बरमुपुर की ओर जाने वाले रास्ते से लेकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में भी शुक्रवार देर रात तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद चलती रही। जिले के आलाअधिकारी पल-पल की जानकारी लेते नजर आए। यहां पर शिलान्यास की पट्टिका लगाने के लिए स्थान भी बनाया जा रहा है।