फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पुत्र ने पिता की ईंट से कूंचकर की हत्या

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एएसपी शिष्य पाल, अंडर ट्रेनी सीओ भरत पासवान व कोतवाल रवि श्रीवास्तव - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन गांव में गुरुवार दोपहर शराब के नशे में पुत्र ने वृद्ध पिता की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुत्र कुछ देर वहीं बैठा रहा। पत्नी को हत्या की जानकारी हुई तो वह गांव के बाहर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हत्या की सूचना पर एएसपी, सीओ ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पढ़ीन निवासी गिरजेश (75) गुरुवार को घर पर थे। दोपहर दो बजे बड़ा बेटा जगदंबा शराब पीकर घर पहुंचा। उसे नशे में देखकर पिता ने कुछ बात कह दी जो उसे बुरी लग गई। इस पर दोनों में बहस होने लगी। आक्रोशित जगदंबा ने पास में रखी ईंट से पिता पर हमला कर दिया। सिर में ईंट से वार करने पर वृद्ध पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
इसके बाद भी जगदंबा का गुस्सा कम नहीं हुआ और उनके सिर पर ईंट से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह कुछ देर वहीं बैठा रहा। घटना के वक्त बगल वाले कमरे में जगदंबा की पत्नी व बच्चे मौजूद थे। बहस शांत होती समझकर जब पत्नी व बच्चे कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने वृद्ध को कमरे के बाहर लहूलुहान हालत में पड़े देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पत्नी ने पड़ोसियों व पुलिस को जानकारी दी, इसी बीच आरोपी जगदंबा घर से भाग निकला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शराब के नशे में जगदंबा ने अपने पिता की ईंट से कूंचकर हत्या की है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें