फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबा 15 माह का बच्चा

Fri, 19 Jan 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
बाउड्रीविहीन तालाब। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

मुरादगंज (औरैया)।  अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में गुरुवार देर शाम 15 माह के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्रामीमों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के चपटा के मजरा मढ़ापुर निवासी प्रमोद का पंद्रह माह का बेटा अंशुमान गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां घर में खाना बना रही थी।

जब काफी देर तक बच्चा कहीं नहीं दिखा तो परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने खेतों व आसपास उसकी तलाश की। इस दौरान घर से करीब पचास मीटर दूर बने तालाब में मासूम पड़ा मिला।

आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब किनारे बाउंड्रीवाल नहीं है, इस कारण हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें