फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लेकर गया मजदूर नहीं पहुंचा घर, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के गोहानीकला गांव निवासी एक मजदूर भूसा डालने क्षेत्र के बल्लापुर गांव छह दिन पहले गया था। अभी तक परिजन रिश्तेदारी एवं अन्य स्थानों पर उसकी तलाश करते रहे। लेकिन मजदूर का कुछ पता न चलने पर शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने अपहरण की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोहानीकला गांव निवासी श्रीचंद्र ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई हरिश्चंद्र 13 जनवरी को गांव के ही अजब सिंह के साथ उसके ट्रैक्टर पर भूसा डालने बल्लापुर गया था। वहां से भूसा की ट्राली खाली कर उसने बहन के यहां जाने की बात कहकर उतर गया। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। जब श्रीचंद्र ने बहन के यहां पूछा तो बहन ने हरिश्चंद्र के न आने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने अन्य रिश्तेदारों के यहां जानकारी की लेकिन उसका कहीं भी कुछ पता नहीं लग सका। उसने भाई के अपहरण की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीचंद्र की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापता मजदूर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


- भूसा लेकर निकला मजदूर छह दिन से लापता
- परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, गुमशुदगी दर्ज










































































































































































































































































































फोटो19एयूआरपी03- लापता युवक की फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें