फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खिड़की से सड़क पर गिरा चालक, ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विनीत की फाइल फोटो - फोटो : विनीत की फाइल फोटो
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव मोहारी ओवरब्रिज पर बुधवार को पहिया निकलने से कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चालक खिड़की से बाहर आ गिरा जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। कोतवाली पुलिस ने कार को हाईवे से हटवाने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

इटावा के रामनगर नई बस्ती निवासी विनीत (37) नोएडा में ऑटो मोबाइल सेक्टर में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को युवक अजीतमल कोतवाली के गांव रसूलपुर कलां में अपनी ससुराल से पत्नी प्रीति व बेटी साक्षी और बेटे दिव्यांश को लेने कार से जा रहा था। हाईवे स्थित गांव मोहारी ओवरब्रिज पर अचानक कार का पिछला पहिया निकल गया। कार पलटने के बाद हाईवे पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसी बीच विनीत खिड़की से नीचे सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें