फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रदर्शनी में सजा सपना, गांवों में बदहाली

Sat, 24 Jan 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24- प्रदर्शनी में दिखाया गया आदर्श गांव का मॉडल। संवाद
विज्ञापन
ककोर। विकास भवन परिसर में लगी प्रदर्शनी में पंचायती राज विभाग द्वारा गांव का एक आकर्षक व सुव्यवस्थित मॉडल स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

इस मॉडल में साफ-सुथरी सड़कें, सोलर पैनल लगे मकान, हरियाली, स्वच्छ पंचायत भवन, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श गांव की झलक दिखाई गई। यह मॉडल जमीनी हकीकत से बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश गांव आज भी कीचड़, गंदगी, टूटी सड़कों, खुले नालों, कूड़े के ढेर और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।
प्रदर्शनी में दिखाया गया गांव अगर वास्तव में धरातल पर उतर जाए तो ग्रामीण विकास की तस्वीर ही बदल सकती है। लोगों का कहना है कि गांवों की गलियों में आज भी बरसात में घुटनों तक पानी भर जाता है। शौचालय उपयोग के लायक नहीं हैं और पंचायत भवन केवल नाम मात्र के रह गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि योजनाएं कागजों और प्रदर्शनी तक तो बेहद सुंदर दिखाई जाती हैं, लेकिन असल गांवों में उनका असर नगण्य है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें