फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब के चारों ओर बनेगा नाला और बाउंड्री

Tue, 10 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-नाप-जोख करती टीम। संवाद
विज्ञापन
कुदरकोट। वैवाह गांव में तालाब में डूबने से हुई मासूम की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

बीडीओ व एडीओ पंचायत की मौजूदगी में तालाब को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही गई थी। तालाब के चारों ओर नाला व बाउंड्री बनाई जाएगी। सोमवार को इसकी नाप-जोख की गई।

19 जनवरी की शाम को गांव के ही निवासी दीपक के तीन साल के बेटे शिवांश की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। बच्चा घर के पीछे तालाब के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब में गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद 27 जनवरी को बीडीओ और एडीओ पंचायत ने तालाब का निरीक्षण किया था। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर तालाब के चारों ओर बाउंड्री बनाकर उसे सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को जेई संदीप कुमार ने तालाब के चारों तरफ नापजोख कराई। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों ओर नाली और बाउंड्री का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ संजीव कुमार पांडे ने बताया कि जल्द ही तालाब के चारों तरफ नाली और बाउंड्री का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें