फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टायर फटने से हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1-डिवाइडर के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अजीतमल/अनंतराम (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोहारी ओवरब्रिज के पास कानपुर से इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार टायर फट जाने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे कार सवार कानपुर के बर्रा छह निवासी चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। इनमें गंभीर घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कानपुर के बर्रा छह निवासी अर्चना (45) अपने परिजन अनुराग कमल (20), अंश कमल (21) और सृष्टि (18) के साथ कार से दिल्ली जा रही थीं। यह लोग दिल्ली में शादी में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

घायल अनुराग कमल ने बताया कि जब उनकी कार अनंतराम टोल प्लाजा से पहले गांव मोहारी के पास पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सभी कार सवारों को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सृष्टि की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें