फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डॉ. जुही को मिला रिसर्च कैटेगरी लाइफ मेंबर अवार्ड

Mon, 06 Oct 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी 02- डॉ. जुही यादव। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जुही यादव को इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी ने रिसर्च कैटेगरी लाइफ मेंबर अवॉर्ड से नवाजा। यह पुरस्कार उन्हें उनके शोध कार्य नॉर्थ इंडियन पॉपुलेशन के क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट के लिए दिया गया है। उन्होंने मरीजों में ट्रांसफॉर्मिंग ग्रोथ फैक्टर अल्फा (टीजीएफए) जीन पॉलीमॉर्फिज्म के एसोसिएशन पर शोध किया गया है। ये पुरस्कार उन्हें आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले आईओएस कॉन्फ्रेंस में दिया जाएगा।
विज्ञापन

उनका यह शोध कार्य क्लेफ्ट लिप और पैलेट विकार के उत्पन्न होने में जीन की भूमिका को समझने में सहायक होगा। क्लेफ्ट लिप और पैलेट एक जन्मजात विकार है। जो छोटे बच्चों और उनके माता-पिता पर गहरा प्रभाव डालता है। भारत में इस विकार की आवृत्ति करीब प्रत्येक 1000 जीवित जन्मों में एक होती है। यदि इसके लिए उत्तरदायी जीनों की पहचान की जा सके, तो जेनेटिक काउंसलिंग के जरिए इस विकार के बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉ. जुही यादव ने इस विषय पर कई शोध लेख प्रकाशित किए हैं। उन्हें सम्मानित किए जाने को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह, सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें