फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएम सामूहिक विवाह में शादी के बाद मांगा दहेज, बरात लाैटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर में रविवार को एक विवाह समारोह विवाद में बदल गया। ब्यूटी पार्लर के खर्च को लेकर शुरू हुआ मामला दहेज की मांग तक पहुंच गया। वर पक्ष बिना सात फेरे लिए ही बरात लेकर लौट गया, जिसके बाद वधू पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। वधु की मां का कहना है कि दोनों की शादी सीएम सामूहिक विवाह में 28 अक्तूबर को हो चुकी थी।
विज्ञापन

कस्बे के इस्लाम नगर निवासी दिनेश कुमार की बेटी प्रीति उर्फ पारुल (22) का विवाह भीखेपुर के लक्ष्मण की मड़ैया निवासी विकास (24) के साथ तय हुआ था। रविवार को बाबरपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवधाम गेस्ट हाउस में विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर के खर्च के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन की मां प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और विकास का विवाह 28 अक्तूबर को ककोर मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहले ही संपन्न हो चुका था। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज के तहत 14 नवंबर को लगुन और 15 नवंबर को गेस्ट हाउस में विवाह समारोह तय किया गया था।
विज्ञापन

प्रेमलता ने आरोप लगाया कि टीका की रस्म में वर पक्ष को करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक भी दी गई थी। इसके बावजूद समारोह के दौरान वर पक्ष ने सोने की चेन और 50 हजार रुपये नकद की मांग रख दी। वधू पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर वर पक्ष बरात लेकर लौट गया।
कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व में हुई शादी का प्रमाणपत्र मंगाया है। दस्तावेज की जांच के बाद दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। बातचीत के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें