फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर के पीछे छप्पर में बेहोश मिली बालिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के कक्षा छह में पढ़ने वाली एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका अचेत अवस्था में घर के पीछे छप्पर में मिली थी। होश में आने पर उसने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा बहन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना के समय बालिका के पिता अपनी ससुराल गए थे। परिजन के अनुसार, छात्रा की मां करीब आठ माह पहले पति से मनमुटाव होने के बाद कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही है। रविवार को पीड़िता के पिता पत्नी को लेने आए थे। घर पर छात्रा अपनी 17 वर्षीय बड़ी बहन और छोटी बहन के साथ एक चारपाई पर सो रही थी। जबकि दूसरी चारपाई पर उसका बड़ा भाई और एक अन्य छोटा भाई सोए थे।
आरोप है कि पड़ोसी 22 वर्षीय युवक उसे चारपाई से उठाकर घर के पीछे आंगन में ले गया। जहां उसने बालिका से दुष्कर्म किया और अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गया। सोमवार तड़के करीब चार बजे बालिका घर के पीछे छप्पर में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली। होश आने पर उसने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि चाचा की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। देर रात पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें