फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर मिस्ट्री को लेकर पसोपेश में है पुलिस

Wed, 11 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध दंपति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या किए जाने का मामले ने पुलिस की पेशानी बढ़ा दी है। इस डबर मर्डर मिस्ट्री में मृतक के बेटे के बयान पुलिसिया जांच को उलझा रहे हैं। फिर भी वह जांच के दौराना मिले क्लू के आधार पर इस मर्डर की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक वृद्ध दंपति की हत्या आधी रात के बाद होती है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है वह भी दंपति के बेटे के साथ बारात में मौजूद था, लेकिन रात में ही वह लौट आया। ऐसे में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर कौन सी वजह थी, जिसकी वजह से आरोपी राजेश रात में ही बारात से वापस गांव लौटा।

दूसरी अहम बात यह है कि मृतक के बेटे का कहना है कि राजेश के वापस लौटते ही उसे शक हुआ। शक इस बात का हुआ कि राजेश गांव लौट रहा है और वह कोई अनहोनी कर सकता है। इसी वजह से मृतक का बेटा हरपाल सिंह भी तड़के लौट आया। वह घर पहुंचा तो उसका शक सच निकला।
विज्ञापन


हरपाल का यह बयान पुलिस के गले नहीं  उतर रहा है। वह घटना के पीछे कोई और कारण होने का अंदेशा जता रही है। जांच पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई है कि वृद्ध दंपति ने संघर्ष भी किया है। संघर्ष के बाद उन्हें ताबड़तोड़ गोली मारी गई है।

जाहिर सी बात है कि आधी रात को वृद्ध दंपति सो रहे होंगे और दरवाजा खुलवाने के लिए किसी परिचित ने आवाज दी होगी। जांच पड़ताल में दरवाजा खोले जाने की पुष्टि हुई है। ऐसे में संभव है कि दरवाजा खुलवाने वाला व्यक्ति परिचित रहा हो।

परिचित व्यक्ति ने पहले लूटपाट शुरू की और जब दंपति ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। फिलहाल पुलिस इस डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने के लिए एक-एक कड़ी को मिलाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द से जल्द मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


डीआईजी एन चौधरी ने बताया कि डबल मर्डर के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले को सुलझाते हुए खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें