बिधूना। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को बांधमऊ में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। पूरी प्रतियोगिताओं में मढामाछी झील के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता के समापन मौके पर बीईओ अलकेश कुमार सक्सेना ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में करौली की तान्या प्रथम, चदरपुर की सौम्या द्वितीय, 100 मीटर में कुरपुरा की स्नेहा प्रथम, कल्यानपुर की शिवानी द्वितीय, 200 मीटर में करौली की तान्या प्रथम, सोहनी की सौम्या द्वितीय, 400 मीटर में रामपुर बामपुर की हिमांशी प्रथम, बरका पुर्वा की शीला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सुलेख में भंडरिया की छाया ने प्रथम, बदनपुर करिश्मा ने द्वितीय, खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सराय प्रथम की टीम ने प्रथम, मढामाछी झील स्कूल टीम ने द्वितीय, पीटी प्रतियोगिता में मढामाछी झील ने प्रथम, लंबी कूद में अंबेडकर नगर इंडियन ने प्रथम, उसराह के गोपाल ने द्वितीय, कुनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में सराय प्रथम के इंडियन प्रथम, सबहद के अनीता द्वितीय, 100 मीटर में बरकसी के अंकित प्रथम, कल्यानपुर जागू के साहिल द्वितीय, 200 मीटर में हाजीपुर लवकेश प्रथम, करौली के रोहित का द्वितीय, 400 मीटर में अंबेडकर नगर स्कूल के इंडियन प्रथम, डोडापुर के अंश द्वितीय, लंबीकूद में मढामाछी झील की दीपिका प्रथम, राशि रूरूगंज ने द्वितीय, सराय प्रथम की सुहानी का तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुलेख में पुर्वा उदई के रिषभ शाक्य प्रथम, चिरूकुआ के कार्तिक ने द्वितीय, खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर टीम ने प्रथम, अमृतपुर स्कूल की टीम का द्वितीय, कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर टीम विजेता व पुर्वा धनी स्कूल की टीम ने उपविजेता बनी। पीटी प्रतियोगिता में मढामाछी झील का प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में सराय प्रथम की खुशी प्रथम, सोहनी व अंजली ने द्वितीय, 200 मीटर में भिखरा की साहिबा बानो प्रथम, बेला स्कूल की वर्षा ने दूसरा, 400 मीटर में गैली स्कूल की रोशनी प्रथम, बदनपुर स्कूल की कीर्तिपाल ने दूसरा, 600 मीटर में उसराह की रुबीना प्रथम, मुडयाई की बुलबुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सुलेख में जरावन की छात्रा लक्ष्मी प्रथम, बिधूना की दिव्यांशी सक्सेना ने द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना की टीम विजेता व अमृतपुर की टीम उप विजेता बनी। पीटी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना विजेता रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में काजल सोहनी प्रथम व गौरी असजना द्वितीय व रूबी डोडापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में सराय प्रथम के शिवम प्रथम, बांधमऊ के शिवा ने द्वितीय, 200 मीटर में सराय प्रथम के शिवम प्रथम, उसराह के शोएब द्वितीय, 400 मीटर में बांधमऊ के कृष्ण सविता ने प्रथम, बरकसी के अंश द्वितीय, 600 मीटर बिधूना के अमन ने प्रथम, थनापुर के मोहित ने द्वितीय, गोला फेंक प्रतियोगिता में राघव नगला मोहन ने प्रथम, शिवा हरदू द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सुलेख में बिधूना के प्रांशू ने प्रथम, नगला मोहन यशराज ने द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बिधूना की टीम विजेता व अमृतपुर स्कूल टीम उप विजेता बनी। पीटी प्रतियोगिता में मढामाछी झील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संजय सिंह, मोहित सेंगर, सहदेव सिंह, केके यादव, मुकुल यादव, विमल पाल, शशांक पाल, नितिन सेंगर आदि मौजूद रहे।