संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच माह के अंतराल पर 2213 लोग कुत्ते के काटने का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे हैं। राहत की बात यह है कि अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने वार्डों में पीड़ितों से हालचाल जाना। इस दौरान फार्मासिस्ट सरिता और अरविंद कुमार मरीजों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगा रहे थे। आए दिन बड़ी संख्या में आ रहे मरीजों के बावजूद अस्पताल में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।आंकड़ों पर नजर डालें तो साल के शुरुआती महीने यानी जनवरी में कुत्तों का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिला जहां रिकॉर्ड 718 केस दर्ज किए गए। लगातार आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आवारा कुत्तों से निपटने के लिए फिलहाल किसी प्रकार के अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए हैं।