फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिजेरियन प्रसव न कराने वाली डॉक्टर का वेतन रोका

Mon, 12 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान शहर के जिला अस्पताल में तैनात डॉ. प्रेमा यादव के लापरवाह रवैये को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सिजेरियन प्रसव न करने तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। साथ ही शासन में पत्राचार के जरिये स्थिति अवगत कराने को कहा। आरोप है कि डॉक्टर सिजेरियन की स्थिति में गर्भवती को रेफर कर दिया जा रहा।
उन्होंने कहा की आशा कार्यकर्ताआें की ओर से कराए जाने वाले प्रसवों की समीक्षा की जाए। इससे पीएचसी व सीएचसी पर होने वाले प्रसवों को बढ़ाया जा सके। उन्होंने आशा के मानदेय का भुगतान करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने पोर्टल पर सही डाटा अपलोड न किए जाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही बीपीएम अछल्दा का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं बीपीएम अजीतमल, बिधूना, भाग्यनगर, अयाना को चेतावनी जारी किए जाने के निर्देश दिए। सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि वह अपने कार्य क्षेत्र के तहत संचालित चिकित्सालयों का निरीक्षण करें। बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य, बीएसए संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें