औरैया। एसआईआर में बीएलओ के तौर पर ड्यूटी से किनारा करने वाले शिक्षक अब पूरी ताकत से जुट गए हैं। यह सकि्रयता तब सामने आई है, जब पांच शिक्षकों के दिलचस्पी न लेने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई से बचने के लिए अब अन्य 16 शिक्षकों ने बीएलओ का कार्य शुरू कर दिया है।
28 अक्तूबर 2025 से जिले में एसआईआर प्रकि्या शुरू की गई थी। इसमें शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी निर्धारित की गई थी। शुरूआती दौर में ड्यूटी में आनाकानी करने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।
इसके बाद भी कई शिक्षक जिम्मेदारी से भागते रहे। हाल ही में बीएसए की ओर से इसे लेकर 21 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए थे। उचित जवाब न देने की स्थिति में निलंबन की चेतावनी भी दी गई थी। इस चेतावनी के बाद भी बीएलओ ड्यूटी न करने पर पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।
अब कार्रवाई की गाज गिरती देख अन्य 16 शिक्षकों ने ड्यूटी शुरू कर दी है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि पांच शिक्षकों के निलंबन के बाद अन्य 16 शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी शुरू कर दी है। किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसे लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है।