फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वृहद मानव शृंखला के सफल आयोजन के लिए डीएम एसपी किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं जन सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए वृहद मानव शृंखला व शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इस आयोजन को प्रदेश स्तर पर सराहना मिली। वहीं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मंगलवार को लखनऊ में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें केबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद व राज्य मंत्री परिवहन विभाग स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह ने जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम को शील्ड देकर व शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें