फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मां के पंडाल में डीएम ने लोगों को किया जागरूक

Wed, 24 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित नव दुर्गा पूजा महोत्सव के पूजा पंडाल में भक्तों ने माता की पूजा की। इस मौके पर पहुंचे डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने मां की आरती उतारी।
विज्ञापन

डीएम ने अपने संबोधन ने मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि नव दुर्गा नौ दिन हमारे अंदर शक्ति के संकलन का अवसर है। हमारी परंपरा नारी पूजा करने की रही है। यहां हम सब जितने भी लोग उपस्थित हैं सब मातृशक्ति की ही देन है। हम सबको पता है नारी ने धरती पर असुरों का संहार सशक्त होकर किया है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति का जारी किया है। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा हमारी महिलाएं, बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं।
इसमें कैसे उनको आगे बढ़ाया जाए सशक्त किया जाए। इस पर काम चल रहा है। इस माह नवदुर्गा के बाद दशहरा और दीपावली पर्व आने वाले हैं। लोग त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाए। इस मौके पर भाजपा नेता कमलेश अवस्थी, अशोक अवस्थी, दिनेश तिवारी, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, संदीप यादव, श्याम सुंदर दुबे, राहुल दीक्षित, अंकित नायक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें