फोटो-24एयूआरपी 17- कार को देखते ग्राहक। संवाद
औरैया। जीएसटी की पिछले दिनों दरें घटाई गई थीं। सरकार के इस फैसले में बाइक व कारों को भी शामिल किया गया था। हालांकि हाईस्पीड कार व बाइकों पर जीएसटी में कोई कमी नहीं की गई थी लेकिन मध्यम वर्ग के लिए प्रयोग में आने वाली बाइक व कार के लिए जीएसटी में हुई कमी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर ने उछाल मार दी है। जिले की नामी गिरामी कंपनियों की एजेंसियों पर इन दिनों जमकर कार व बाइकों की बिक्री हो रही है। यहां पर जीएसटी में हुई कमी का लाभ और डिस्काउंट का भी फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।
पिछले दिनों सरकार ने बाइक व कार की जीएसटी में कटौती थी। पितृ पक्ष के बाद नवरात्र के शुभ मुहूर्त में जीएसटी की कटौती ने कार व बाइकों की बिक्री बढ़ा दी है। ऐसे में एजेंसी संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। रोजाना बड़े पैमाने पर बुकिंग हो रही हैं। बाइक की कीमतों में जहां पांच हजार की कमी आई है। वहीं कारों में 50 हजार की कमी आई है। यह कम कीमत ही ग्राहकों को एजेंसियों की ओर खींच ला रही है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने डिस्काउंट का भी ऑफर भी शुरू कर दिया है।
दिबियापुर कस्बा में औरैया रोड स्थित एजेंसी के मालिक विकास मिश्रा का कहना है कि बाइकों के दाम में पांच हजार तक की कमी आई है। ऐसे में खरीदार बढ़े हैं। उन्हें डिस्काउंट का आफर भी दिया जा रहा है। वहीं, औरैया शहर के हाईवे स्थित एक एजेंसी के मालिक कुल्दीप का कहना है कि कारों के दामों में 50 हजार रुपये की तक की कमी आई है। वाहनों की खूब डिमांड है। ऐसे में यह त्योहारी सीजन मुनाफेदार रहने वाला है।
फोटो-24एयूआरपी 17- कार को देखते ग्राहक। संवाद