फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 24 क्रय केंद्रों को डीएम ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पहले चरण में 24 क्रय केंद्रों को धान खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार धान की खरीद अच्छी खासी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले साल कुल 3363 किसानों से कुल 24316 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद की गई थी। वहीं इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। वहीं ग्रेड ए की धान को लेकर 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। शासन से जारी हुए निर्देश के बाद डीएम ने पहले चरण में कुल 24 क्रय केंद्रों मंजूरी दे दी है। जहां पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कराई जाएगी। व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए भी कहा है।
जिम्मेदारी में सबसे ज्यादा केंद्र खाद्य विभाग के हिस्से में आए हैं। खाद्य विभाग 14 क्रय केंद्रों के जरिए धान की खरीद करेगा। वहीं पीसीएफ को पांच, पीसीयू को चार व भारतीय खाद्य निगम को एक धान का क्रय केंद्र आवंटित किया है।
विज्ञापन

-
डीएम ने धान खरीद को लेकर 24 क्रय केंद्रों को मंजूरी दे दी है। केंद्रों पर व्यवस्थाओं को जुटाने की कवायद जल्द शुरू कर दी जाएगी। वहीं किसानों के पंजीकरण की कवायद शुरू करा दी है। - बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें