फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के हॉटस्पाट क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने देर रात किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की रात हॉट स्पाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी कर कंट्रोल रूम की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वह किसी भी व्यक्ति को सीमा न लांघने दें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके व सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में आठ कोरोना पाजिटिव रोगी मिलने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कस्बा खानपुर, मोहल्ला दयालपुर और सदर तहसील के पास मस्जिद के आस-पास के क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित किया है। इस क्षेत्रों की सीमाओं सील कर वहां पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। गुरुवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनीति के साथ सबसे पहले कस्बा खानपुर हॉटस्पाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सबसे पहले निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और वहां बने कंट्रोल रूम को देखा। जहां उन्होंने सख्त निर्देश दिए कैमरों से सही से निगरानी क्षेत्र की जाए। यदि कोई पुलिस कर्मी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने पुलिस कर्मियों को बताया कि सब्जी का ट्रक कस्बे में ही आएगा। जहां से ठेली द्वारा सब्जियां पहुंचाईं जाएंगी। किसी को बाहर सब्जी लेने नहीं जाना है। इसके बाद जिलाधिकारी ने मोहल्ला दयालपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें