फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिला पंचायत सदस्य ने दुकानदार की पिटाई कर दी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। एक मोहल्ले में एक जिला पंचायत सदस्य बलबीर राजपूत ने मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट की। पिटाई से दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप है कि वह दुकान में रखा 90 हजार रुपया भी उठा ले गए। शनिवार को तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बा निवासी सुधांशु शेखर ने पुलिस को तहरीर दी।
बताया कि शुक्रवार देर शाम उसकी दुकान पर काम करने वाला कारीगर सुमेंद्र कुमार बैठा था। तभी जिला पंचायत सदस्य बलबीर राजपूत और उनके पुत्र आकाश व पृथ्वी दो तीन अज्ञात लोगों के साथ आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लोग दुकान में रखे 90 हजार रुपये भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जय प्रकाश पाल ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच पड़ताल की। उन्होंने घायल दुकानदार को सीएचसी दिबियापुर भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें