फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कस्बा दिबियापुर के मुख्य मार्गों पर दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त किया। इस संदिग्ध संदिग्ध वाहनों के चालकों से पूछताछ की। लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) पुनित मिश्रा, दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान मौजूद रहे। ( संवाद )
विज्ञापन



ग्राहकों को लुभा रहे आर्टिफिशियल फूल और बंदनवार -दिवाली का पंच दिवसीय त्योहार 29 अक्तूबर को धनतेरस के साथ होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

बिधूना। दिवाली का पंच दिवसीय त्योहार 29 अक्तूबर को धनतेरस के साथ शुरू हो रहा है। 31अक्तूबर को रोशनी का पर्व मनाया जाएगा। साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के बाद अब लोगों ने घरों को सजाना शुरू कर दिया है। बाजार साज-सज्जा वाले आयटमों से गुलजार हो गए हैं। घर को खूबसूरत बनाने के लिए आर्टिफिशियल फूल और बंदनवार, फूलों की झालर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।



दिवाली करीब है। बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। विशेष कर दिवाली की पूजा से जुड़े सामान की खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े सामान की भी अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार खुले मन से खरीदारी कर रहे हैं। लोहा मंडी बाजार के दुकानदार अशोक शाक्य ने बताया कि दिवाली के डेकोरेशन में अब काफी बदलाव आ चुका है। फूल दुकानदार बाबू ने बताया पहले लोग घरों की सजावट के लिए गेंदे के फूलों का उपयोग करते थे, लेकिन अब हर कोई आर्टिफिशियल फूल और बंदनवार पसंद करता है। गुलाब, मोगरा, गेंदा मचेली सुरजमुखी के साथ ही विभिन्न नामों के आर्टिफिशियल फूल 100 से लेकर एक हजार रुपये तक मिल रहे हैं। ये फूल क्रिस्टल, कागज, कपड़े और लकड़ी से बने होते हैं।
विज्ञापन





ममता पाठक ने बताया दिवाली पर घर को सजाने की परंपरा है। बाजार में सजावट के आइटम दिख रहे हैं। हर साल नए आइटम बाजार में आते हैं। आर्टिफिशियल फूल बंदनवार सबसे ज्यादा पसंद आए है। प्रमिता लक्ष्मी जादौन ने बताया कि दिवाली पर घर को सजाने के लिए वंदनवार और फूल खरीदने आए हैं। बाजार में सजावटी आइटमों की कई वैराइटी दिखी है। अपनी पंसद और जरूरत से सामना खरीदेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें