फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो घंटे बंद रही पूरे शहर की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग की ओर से अनुरक्षण माह के तहत मेंटीनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार की सुबह दो घंटे तक पूरे शहर की आपूर्ति बाधित रही। तो वहीं दिन के समय फीडर स्तर पर काम होने पर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


पूर्व प्रस्तावित मेंटीनेंस के अनुसार बिजली घर प्रथम पर सुबह नौ बजे से 11 बजे ट्रांसफार्मर में तेल चेक करने के साथ ही परिसर की सफाई, तारों को ठीक करने और अन्य कार्य किए गए। इस दौरान पूरे शहर की आपूर्ति बाधित रही। दो घंटे चले मरम्मत कार्य के बाद फीडर स्तर पर काम शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान जिस फीडर पर काम किया गया। उस फीडर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने पर बिजली घर पहुंचे उपभोक्ताओं को मरम्मत कार्य की जानकारी होने पर वह लौटे। हालांकि बिजली घर में मौजूद कर्मचारियों ने कुछ देर में आपूर्ति बहाल की जानकारी उपभोक्ताओं को दी थी।
बिजली विभाग के एसडीओ अजय यादव और जेई सुनील कुमार गौतम ने बताया कि लॉइनलॉस कम करने के लिए मरम्मत का कार्य अनुरक्षण माह में किया जा रहा है। अनुरक्षण माह 15 नवंबर तक काम चलेगा। इस दौरान तार से टकराने वाले पेड़ की डालों को काटने, जर्जर तारों को बदलने, क्षतिग्रस्त उपकरणों व केबल आदि को बदलने के साथ ही संबंधित डीटी की एलटी लाइन की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें