फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 40 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति

Tue, 20 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर भारत प्रेरणा मंच की ओर से चित्र कला प्रदर्शनी का फीता काटकर व इतिहास के आइने में औरैया संग्रहालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस मौके पर काबीना मंत्री ने जिले की चालीस सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी देने के साथ ही शहर में लोक निर्माण विभाग का अतिथि गृह बनवाने की मंजूरी दे दी है।

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने ककोर के ग्राम कढ़ोरे पुर्वा में आए थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व काबीना मंत्री श्री यादव हैलीकाप्टर से उतरकर जिला मुख्यालय पहुंचें। यहां उन्होंने भारत प्रेरणा मंच की ओर से लगाई गई चित्र कला प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा इतिहास के आइने में औरैया संग्रहालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर काबीना मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए शहीदों और महापुरुषों के चित्राें का अवलोकन किया।

बाद में वार्ता के दौरान उन्होंने सबसे पहले मान्यता प्राप्त पत्रकारों का टोल टैक्स पर कर नहीं देना पड़ेगा।  इस मौके पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सदर शिवराज, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सदर विधायक मदन सिंह गौतम मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें