फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला से चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 04:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला। - फोटो : घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला।
विज्ञापन

विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। बाइक से पति व बच्चों के साथ जा रही महिला से लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई 90 हजार कीमत की चेन व लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है।




कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बंदरहा निवासी पूनम अपने पति दीपचंद्र वर्मा और बच्चों के साथ शनिवार को बाइक से ससुराल जा रही थीं। शाम करीब 6:21 बजे ककरैया मोड़ बंबा के पास पीछे से आए पल्सर सवार अखिलेश कश्यप और कोमल ने पूनम के गले से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान लुटेरों की बाइक पूनम की बाइक से टकरा गई और दोनों बाइकें सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन




महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने लुटेरों को दबोच लिया था। मौके पर पंहुची पुलिस ने पूछताछ और तफ्तीश के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से टुकड़ों में टूटी 90 हजार कीमत की चेन बरामद हुई। पुलिस ने उनकी पल्सर बाइक भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरों की पहचान दिबियापुर के लछियामऊ निवासी अखिलेश कश्यप और मधवापुर निवासी कोमल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम बताया कि गिरफ्तार लुटेरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें