फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक की प्रताड़ना से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नेहरू नगर निवासी 21 वर्षीय प्रिया सक्सेना ने शादी के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नेहरू नगर सहारा इंडिया बैंक गली निवासी पिता राजेश सक्सेना ने अजमतपुर निवासी अश्वनी यादव पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, अश्वनी पिछले चार माह से प्रिया पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी अश्वनी अपने मोबाइल नंबर से उनके और उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर शादी के लिए दबाव डालता था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। राजेश सक्सेना ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह करीब 9:48 बजे भी अश्वनी ने फोन कर शादी के लिए दबाव बनाया। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर प्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक अश्वनी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया गया है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें